
औरैया पुलिस कार्यालय में हुई जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी थाना प्रभारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, । पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुनते हुए उनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया गया।
जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों से जुड़कर शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण और आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



