
जेएसपीएम विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह 31 अक्टूबर को
विभिन्न संकायों के 1,173 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी डिग्री
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट वाइस एडमिरल अनिल जग्गी होंगे मुख्य अतिथि
रिपोर्ट: डीएस तोमर
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे, जेएसपीएम विश्वविद्यालय, पुणे का द्वितीय दीक्षांत समारोह शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे श्रेयस बैंक्वेट्स, वाघोली, पुणे में आयोजित किया जाएगा। समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के कुल 1,173 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान कर उनके शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान किया जाएगा।
समारोह में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला, पुणे के कमांडेंट वाइस एडमिरल अनिल जग्गी, एवीएसएम (AVSM) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनका नेतृत्व, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का अनुभव दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा।
दीक्षांत समारोह के मद्देनजर बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को विश्वविद्यालय की ओर से पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा, दीक्षांत समारोह की रूपरेखा, विद्यार्थियों की उपलब्धियों तथा भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी गई।
गुणवत्तापूर्ण एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा पर जोर
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. रवि जोशी अपने संदेश में जेएसपीएम संस्था की शैक्षणिक परंपरा तथा गुणवत्तापूर्ण और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को कौशलयुक्त, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करने के विश्वविद्यालय के उद्देश्य को रेखांकित किया।
विभिन्न संकायों के 1,173 विद्यार्थियों का डिग्री प्राप्त करना विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा विश्वविद्यालय के सभी घटकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। विश्वविद्यालय की ओर से अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता, उद्योग जगत के साथ सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। समारोह में 17 स्वर्ण पदक विजेताओं और 30 रैंक धारकों का भी विशेष रूप से उल्लेख किया जाएगा।
कौशल आधारित शिक्षा और अनुसंधान को प्राथमिकता
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र कानफाडे अपने संदेश में विभिन्न संकायों के स्नातक विद्यार्थियों की जानकारी के साथ कौशल आधारित शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देंगे।
प्रबंधन एवं वाणिज्य, शिक्षा एवं मानविकी, स्वास्थ्य विज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा अंतरविषयक अध्ययन संकायों के विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है। अंतरविषयक अध्ययन संकाय के PGDERP पाठ्यक्रम के 25 विद्यार्थी भी कुल 1,173 विद्यार्थियों में शामिल हैं।
उद्योगोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बॉश लैब–सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Bosch Lab–Centre of Excellence) तथा तकनीक, संचार और जनजागरूकता से जुड़े हैम रेडियो (HAM Radio) उपक्रमों का भी उल्लेख किया जाएगा। विद्यार्थियों को बदलती तकनीक के अनुरूप कौशल, अनुसंधान के अवसर और व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराने पर विश्वविद्यालय विशेष जोर दे रहा है।
संकायवार विद्यार्थियों का विवरण संकाय| स्नातक| स्नातकोत्तर| कुल प्रबंधन एवं वाणिज्य| 58| 134| 192 शिक्षा एवं मानविकी| 2| 2| 4 स्वास्थ्य विज्ञान| 17| 30| 47विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी| 693| 212| 905 अंतरविषयक अध्ययन – PGDERP| —| 25| 25कुल| 770| 403| 1,173
भविष्य उन्मुख शिक्षा पर विशेष ध्यान
जेएसपीएम विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण, कौशल आधारित और अनुसंधानपरक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को सक्षम बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। विद्यार्थियों में तार्किक एवं आलोचनात्मक चिंतन, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. रवि जोशी के मार्गदर्शन और कुलपति डॉ. राजेंद्र कानफाडे के नेतृत्व में प्र-कुलपति डॉ. अजित थेटे, कुलसचिव डॉ. विशाल चौधरी, प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारी शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान, उद्योग जगत के साथ सहयोग और विद्यार्थी-केंद्रित गतिविधियों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया जाएगा कि वे शिक्षा के दौरान अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज तथा देश की प्रगति के लिए करें।
कार्यक्रम का विवरण
कार्यक्रम: जेएसपीएम विश्वविद्यालय, पुणे – द्वितीय दीक्षांत समारोह
दिनांक: शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 समय: सुबह 10 बजे स्थान: श्रेयस बैंक्वेट्स, वाघोली, पुणे
मुख्य अतिथि: वाइस एडमिरल अनिल जग्गी, एवीएसएम (AVSM), कमांडेंट, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला, पुणे


