औरैयाउत्तर प्रदेशप्रशासन

औरैया में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

औरैया में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों के संचालन और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

 

उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए कैमरों और कंट्रोल रूम को 24 घंटे लगातार संचालित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस परिसर में आने-जाने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों की निरंतर निगरानी और रिकॉर्डिंग सुनिश्चित की जाए।

 

परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को वेयरहाउस और उसके आसपास नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने को कहा गया।

 

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश चन्द्र मौर्य, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button