अपराधबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में 3,656 किलो गांजा और 33 किलो चरस नष्ट

सीतामढ़ी में 3,656 किलो गांजा और 33 किलो चरस नष्ट

 

नशामुक्त बिहार अभियान के तहत पुलिस ने जब्त मादक पदार्थों का कराया विनष्टीकरण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी, । नशामुक्त बिहार अभियान के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीतामढ़ी पुलिस ने विभिन्न थाना कांडों में जब्त गांजा और चरस का विधिवत विनष्टीकरण कराया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 29 अक्टूबर 2026 को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस के अनुसार, इस दौरान कुल 3,656.953 किलोग्राम गांजा और 33.528 किलोग्राम चरस नष्ट की गई। यह मादक पदार्थ जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों के तहत जब्त किए गए थे।

 

विनष्टीकरण की कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की गई। यह कार्रवाई नशामुक्त बिहार अभियान के तहत जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button