
सीतामढ़ी एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के लिए दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
जिला पुलिस की ओर से प्रत्येक कार्य दिवस पर जन शिकायत सुनवाई आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से आम लोगों की शिकायतों को सुनकर नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेजा जाता है।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए उन्हें संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया, ताकि मामलों का नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जा सके।


