प्रदेश स्थापना दिवस समारोह नगर निगम के टाउन हाल में होगा आयोजित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . प्रदेश स्थापना दिवस एक नवम्बर को मनाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा है कि एक नवम्बर को जिले भर में पूरे उल्लास के साथ प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह नगर निगम टाउन हाल में आयोजित किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजनों की सहभागिता रहेगी। समारोह में सुश्री मानसी सिंह को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना का लाभ देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर जिले की उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्यों तथा स्वसहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। जिला मुख्यालय के सभी शासकीय भवनों में एक नवम्बर की रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी तथा अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा शिक्षण संस्थानों में प्रदेश के गौरव और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कराकर विद्यार्थियों को स्थापना दिवस कार्यक्रम से जोड़ें। जिला शिक्षा अधिकारी जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति सुनिश्चित करें। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जिले और प्रदेश के विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करें। सभी अधिकारी प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। स्थापना दिवस समारोह के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं
।

