प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

रीवा में अग्निवीर भर्ती रैली 27 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक

रीवा में अग्निवीर भर्ती रैली 27 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . भारतीय सेना द्वारा पात्र युवाओं को अग्निवीर पुरूष सैनिक के रूप में चयन करने के लिए रीवा में 27 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि भर्ती रैली सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एडीएम रीवा को नोडल अधिकारी तथा जिला खेल अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। रैली की अवधि में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम तैनात रखें। आयुक्त नगर निगम स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में भर्ती रैली की अवधि में साफ-सफाई, पेयजल तथा मोबाइल टायलेट के व्यवस्था कराएं। पुलिस अधीक्षक भर्ती रैली के दौरान सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करें। भर्ती रैली का आयोजन रिक्रूटिंग ऑफिस जबलपुर द्वारा किया जा रहा है

।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button