प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

विधायक एवं कलेक्टर ने ग्राम पंचायत रामपुर में आयोजित जनसंवाद शिविर में सुनीं 102 ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश

विधायक एवं कलेक्टर ने ग्राम पंचायत रामपुर में आयोजित जनसंवाद शिविर में सुनीं 102 ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज. मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को नईगढ़ी विकासखंड के सीएफटी भवन रामपुर में आयोजित जनसंवाद शिविर कार्यक्रम में विधायक मनगवां इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति,कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने 102 ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक मनगवां इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि जनविश्वास शिविर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

विधायक एवं कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निराकरण में समय-सीमा और गुणवत्ता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

उद्यमियों से संवाद, उद्योग विस्तार में प्रशासन देगा सहयोग

 

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान विधायक मनगवां इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति , कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय उद्यमियों विक्रान्त द्विवेदी एवं आकाश सिंह से संवाद कर उनके अनुभवों एवं सुझावों की जानकारी ली। उद्यमियों ने बताया कि शासन की योजनाओं के माध्यम से प्राप्त आर्थिक एवं अन्य सहायता से उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला है। विधायक श्री प्रजापति ने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्यमिता को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। कलेक्टर ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उद्योगों के विस्तार के लिए आवश्यक विभागीय अनुमतियों एवं प्रक्रियाओं में प्रशासन द्वारा समन्वय कर सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 

विधायक एवं कलेक्टर ने हितग्राहियों को किया हितलाभ का वितरण किया

 

विधायक मनगवां इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति , कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में आमजन की समस्याएं सुनने के साथ विभिन्न विभागों से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। इस अवसर पर स्वामित्व योजना के अंतर्गत हितग्राहियों रामप्रकाश साकेत, छुहिया, छोटेलाल साकेत, छुहिया,बाबूलाल प्रजापति, एवं रामचंद्र प्रजापति को पट्टों का वितरण भी किया गया। आवासीय भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज मिलने से हितग्राहियों को अपनी संपत्ति पर अधिकार का प्रमाण प्राप्त होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत रामपुर के रामाश्रय चौरसिया,मुन्नी यादव,शंकर प्रसाद कुशवाहा एवं दूबी के विनायक चौरसिया को लाभ मिला। वहीं लाड़ली लक्ष्मी योजना में अंजली साकेत एवं आर्तिका साकेत को हितलाभ प्रदान किया गया। अभियान के माध्यम से प्रशासन द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। हितलाभ वितरण में जनपद अध्यक्ष ममता कुंज बिहारी तिवारी,एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र, सरपंच सरिता कन्हैया सिंह,अंशु सिंह, सहित सभीं विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button