मध्य प्रदेशरीवाशिक्षा

कलेक्टर ने शासकीय विद्यालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने शासकीय विद्यालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

विद्यार्थियों से संवाद कर परखा शैक्षणिक स्तर

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

      मऊगंज . कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शहीद भैरव प्रसाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवराजपुर एवं आयुष्मान आरोग्यम मंदिर शिवराजपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय विद्यालय में शैक्षणिक तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति गतिविधियों का जायजा लिया।

 

कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवराजपुर का निरीक्षण कर नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्य पुस्तक का अध्याय पढ़वाया और उसका अर्थ पूछकर उनके अध्ययन एवं विषय-वस्तु की समझ का स्तर जाना। कलेक्टर ने शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।

 

स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के दिए निर्देश

 

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं आम नागरिकों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने, स्वच्छता बनाए रखने तथा आमजन को सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र, सीईओ जनपद नईगढ़ी ऊषा किरण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button