
सीतामढ़ी के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय, महिलाओं की शिकायतों पर हो रही त्वरित कार्रवाई
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और पूरी गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिलाओं की शिकायतों एवं समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनके आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का उचित समाधान करना तथा उन्हें बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को पुलिस सहायता उपलब्ध कराने और उनकी शिकायतों के समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है।



