
पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
आगामी धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 04.11.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया सहित पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत प्रमुख बाजारों, मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित की गई।
