अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंसधारियों की दुकानों का आज होगा आवंटन
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज:.दीपावली पर्व के अवसर पर आतिशबाजी एवं पटाखों के विक्रय के लिए अस्थाई लाइसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को दुकान आवंटन की प्रक्रिया 5 नवम्बर को संपन्न की जाएगी। अपर जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश अनुसार, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीपावली के अवसर पर अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के लिए से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर दुकान आवंटन की प्रक्रिया 5 नवम्बर को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, में आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया में संबंधित आवेदकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। प्रशासन ने समस्त अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के आवेदकों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने संबंधित दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि दुकान आवंटन की प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई जा सके
।
