
धनतेरस पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस अलर्ट, प्रमुख चौराहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। धनतेरस के अवसर पर बाजारों में संभावित भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर यातायात पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए प्रभावी प्रबंधन किया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़कों पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करें और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही, त्योहार के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि आम जनता के सहयोग से ही त्योहार के दौरान शहर में सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।



