
सीतामढ़ी: बेलसंड, गाढ़ा और रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस की औचक जांच, डायल-112 की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलसंड द्वारा शनिवार को बेलसंड, गाढ़ा एवं रुन्नीसैदपुर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ओडी ड्यूटी, गश्ती दल एवं डायल-112 की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की सतर्कता और सक्रियता की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीपीओ ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित करने तथा आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।



