
कलेक्टर एवं एसपी ने देवतालाब शिव मंदिर में किए दर्शन
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
मऊगंज . कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई गत दिवस देवतालाब स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान कलेक्टर ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री ओगरे ने संबंधित अधिकारियों को मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा सुचारु यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



