
कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कलेक्टर ने अपने शुभकामना संदेश में ईश्वर से प्रार्थना की है कि यह दीपोत्सव सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सौभाग्य लेकर आए। उन्होंने कहा कि माँ लक्ष्मी की कृपा से मऊगंज जिले का हर घर-आँगन खुशियों के उजाले से आलोकित हो और समाज में प्रेम एवं सौहार्द की भावना सुदृढ़ हो। जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ सुरक्षित तरीके से दीपावली का पर्व मनाएं।


