प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

चलित खाद्य प्रयोगशाला से मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच, आमजन को मिलावट पहचानने के तरीके बताए

चलित खाद्य प्रयोगशाला से मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच, आमजन को मिलावट पहचानने के तरीके बताए

मऊगंज एवं नईगढ़ी में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मऊगंज एवं नईगढ़ी के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान आम नागरिकों को खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट की पहचान करने के तरीके बताकर जागरूक किया गया। जांच के दौरान नईगढ़ी स्थित राजू होटल, परी मिष्ठान भंडार, आशीष मिष्ठान भंडार सहित अन्य मिठाई प्रतिष्ठानों में विक्रय की जा रही मिठाइयों का परीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया अमानक पाए जाने पर परी मिष्ठान भंडार से कलाकंद एवं पेड़ा के नमूने जप्त कर विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। इसके पश्चात मऊगंज बाजार स्थित राकेश मिष्ठान भंडार, राजस्थान मिष्ठान भंडार एवं प्रसाद मिष्ठान भंडार सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर चलित प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही जांच की गई। इस दौरान दुकानदारों एवं आम नागरिकों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान के सरल तरीकों की जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा त्योहारी सीजन एवं आम दिनों में भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच और जनजागरूकता अभियान जारी रखा जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button