
उप मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक की माताजी के निधन पर व्यक्त किया शोक
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल त्योंथर के पूर्व विधायक श्री श्यामलाल द्विवेदी की माताजी के निधन उपरांत उनके ग्राम कोनी खुर्द स्थित निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर इस दुख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल एवं धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।


