
औरैया पुलिस द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को मिष्ठान एवं हरित पटाखे वितरित कर मनाई गई दीपावली।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
दीपावली पर्व के अवसर पर समाज के असहाय एवं निराश्रित वृद्धजनों के साथ पर्व की खुशियां साझा करने एवं उनके प्रति संवेदनशीलता, सम्मान एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 08.11.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को मिष्ठान एवं हरित पटाखे वितरित किए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा वृद्धजनों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरित पटाखों के उपयोग के प्रति प्रेरित किया गया।
इस पहल के माध्यम से औरैया पुलिस द्वारा समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक समरसता एवं सहयोग का संदेश दिया गया।
औरैया पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी प्रतिबद्ध है। समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों की सहायता एवं उनके चेहरों पर मुस्कान लाने हेतु औरैया पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


