प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

गोवंश की प्रत्येक वस्तु उपयोगी और मूल्यवान है – सांसद श्री मिश्र

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वीडियो कान्फ्रेंसिंग से हुए शामिल

गोवंश की प्रत्येक वस्तु उपयोगी और मूल्यवान है – सांसद श्री मिश्र

गोवर्धन पूजा पर जिला स्तरीय गौ-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद श्री जनार्दन मिश्रा

गोवंश को सड़कों पर न छोड़ें, गौशाला संचालक गोवंश के संरक्षण के लिए आगे आएं : कलेक्टर

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वीडियो कान्फ्रेंसिंग से हुए शामिल

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . गोवर्धन पूजा पर जिला स्तरीय कार्यक्रम मऊगंज जिले के रकरी गौशाला में आयोजित हुआ। इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्रा ने कहा कि गोमाता किसी के ऊपर बोझ नहीं है। गोवंश से प्राप्त होने वाली प्रत्येक वस्तु उपयोगी और मूल्यवान है। गो-संरक्षण एवं संवर्धन केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। गोसेवकों के साथ-साथ आम नागरिक भी गोमाता के संरक्षण और सेवा के लिए आगे आएं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए तथा गोपालंको को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से गोपाल कृष्ण गोपालक पुरस्कार के विजेताओं की राशि तथा प्रदेश की 3000 से अधिक गोशालाओं के लिए 65 करोड़ 66 लाख रूपए की अनुदान राशि सिंगल क्लिक से प्रदान की। कार्यक्रम में कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे एवं अन्य अतिथियों ने विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजन एवं गौ-पूजन किया। उन्होंने कहा कि पहले फसल कटाई के बाद खेतों में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध हो जाता था, लेकिन समय के साथ परिस्थितियों में बदलाव आया है। ऐसे में गोवंश के संरक्षण के लिए व्यवस्थित प्रयास करने की आवश्यकता है। सरकार द्वारा गो-संरक्षण के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि ने प्राकृतिक एवं संतुलित पशु आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोवंश को खुले और प्राकृतिक वातावरण में विचरण करने का अवसर मिलना चाहिए। इससे उनके स्वास्थ्य एवं दुग्ध उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने देशी गाय के गोबर की उपयोगिता बताते हुए किसानों से जैविक खेती को प्रोत्साहित करने और गोबर से निर्मित खाद का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ-संरक्षण के लिए पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि बरसात के पानी को सहेजकर रखना चाहिए, ताकि उसका उपयोग खेती और पशुपालन के कार्यों में किया जा सके। जो किसान जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें खाद एवं अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

इस अवसर पर कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे के कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, पर्यावरण और गोवंश के संरक्षण का संदेश देती है। द्वापर युग से चली आ रही इस परंपरा में भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और पशु-पक्षियों की रक्षा की थी। उन्होंने कहा कि गोवंश हमारी संस्कृति और ग्रामीण जीवन का अभिन्न अंग है। इसकी सेवा और संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। कलेक्टर ने जिले की गौशालाओं के संचालकों से सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में आश्रय देने की अपील की। उन्होंने आमजन से भी पशुओं को सड़कों पर खुला नहीं छोड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण गोवंश के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। गौशाला संचालक ऐसे पशुओं को सुरक्षित आश्रय देने के लिए आगे आएं। इस कार्य में प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मऊगंज नीलम इन्द्रपाल सिंह, अपर कलेक्टर पीके पांडेय, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, संतोष सिंह सिसोदिया, उप संचालक पशुपालन डॉ साकेत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष सिंह, सरपंच एवं गौशाला संचालक अनिल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी – कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस अवसर पर सभी ने गौ-संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button