दिनांक 17.11.2026 से 04.01.2027 तक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य से संबद्ध अधिकारियों के स्थानान्तरण पर रोक के संबंध में।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा – अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी,इटावा बिपिन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या-1631/सी0ई0ओ0-4-74/4-2026 दिनांक 07 अक्टूबर, 2026 (छायाप्रति संलग्न) का अवलोकन करें, जिसके द्वारा अर्हता दिनांक 01.01.2027 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों यथा-जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ,सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि आलेख्य प्रकाशन दिनांक 17.11.2026 से अंतिम प्रकाशन दिनांक 04-01-2027 तक स्थानान्तरित करने पर रोक लगा दी गई है। अतः उक्त निर्देशों के क्रम में आपको यह निर्देशित किया जाता है कि आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार समयान्तर्गत आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।



