
लूट की झूठी सूचना देकर आपस में विवाद करने वाले दोनों पक्षों के कुल 06 व्यक्तियों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, 06 वाहन धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
एसएसपी इटावा के निर्देशन में थाना चौबिया पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई।
घटना/पुलिस कार्रवाई का संक्षिप्त विवरणः
इटावा में दिनांक 09.11.2026 को थाना चौबिया क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के मध्य लूट की झूठी सूचना एवं एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप को लेकर विवाद होने की जानकारी प्राप्त हुई। दोनों पक्षों में प्रथम पक्ष के 1. कुलदीप पुत्र अमलेश कुमार निवासी नगला लच्छू, थाना चौबिया, जनपद इटावा, 2. कुलदीप पुत्र बलराम सिंह निवासी ग्राम बरुआ, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी एवं 3. यशपाल सिंह पुत्र धीरज सिंह निवासी सरवाही, थाना सौरिख, जनपद कन्नौज तथा द्वितीय पक्ष के 1. ऋषि उर्फ आंशू पुत्र रामनरेश यादव, 2. अजय पुत्र जनवेद निवासीगण ग्राम नवलपुरा चौपला एवं 3. विकास पुत्र कमलेश निवासी ग्राम चौपला, थाना चौबिया, जनपद इटावा शामिल थे।
विवाद के उपरान्त दोनों पक्ष अपने-अपने वाहनों से थाना चौबिया परिसर पहुंचे, जहां वाहनों को अव्यवस्थित ढंग से खड़ा कर पुनः आपस में विवाद एवं हंगामा करने लगे। थाना परिसर में ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल द्वारा दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति सामान्य करने तथा शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों पक्ष पुलिस के निर्देशों का अनुपालन न करते हुए पुनः विवाद करने लगे।
इस पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी संज्ञेय अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत थाना चौबिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 06 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त, वाहनों से संबंधित आवश्यक प्रपत्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस मौके पर प्रस्तुत न किए जाने के कारण कुल 06 वाहनों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया ।
सीज किए गए वाहनों का विवरणः
1. वाहन संख्या UP75AB3336
2. वाहन संख्या UP75AX9292
3. वाहन संख्या UP75AZ9200
4. वाहन संख्या UP14CY0606
5. वाहन संख्या UP45W0020
6. वाहन संख्या UP75AX7441
अपीलःइटावा पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि किसी भी घटना के संबंध में पुलिस को केवल सत्य एवं तथ्यात्मक सूचना ही दें। झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास न करें। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का पालन करें तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।


