प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

Financial Inclusion Saturation Campaign के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Financial Inclusion Saturation Campaign के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार

जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिले की सभी 258 पंचायतों में दिनांक 31 दिसंबर तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नियमित रूप से Financial Inclusion Saturation Camps आयोजित करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बैंकों को दिया।

 

अभियान के तहत PMJJBY, PMSBY, अटल पेंशन योजना (APY), आधार सीडिंग, PM जन-धन योजना के अंतर्गत नए खाते खोलने, Re-KYC, निष्क्रिय खातों को पुनः सक्रिय करने तथा Dormant Deposits के दावों की प्रक्रिया के संबंध में जागरूकता एवं सहायता प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

आगामी छठ महापर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के घर लौटने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय ने अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) को अधिकाधिक शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को वित्तीय समावेशन योजनाओं से जोड़ा जा सके।

 

साथ ही, सभी BDOs को पंचायतवार नोडल पदाधिकारी नामित कर शिविरों का नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण करने तथा लाभुकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button