प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन एवं स्वामित्व योजना के कार्यों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन एवं स्वामित्व योजना के कार्यों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज. कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं स्वामित्व योजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने योजना के तहत किए जा रहे रजिस्ट्री कार्यों की प्रगति और सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की अनुविभागवार स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का आगामी तीन दिनों में तथा 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का तत्काल संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण करना सुनिश्चित करें । किसी भी विकासखंड में शिकायतें अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने नॉन अटेंडिंग शिकायत पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि कुछ विभागों की रैंकिंग सुधारे उन्होंने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों के निराकरण की गुणवत्ता में सुधार करें। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के तहत ई-केवाईसी और रजिस्ट्री को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। प्रत्येक तहसील में दैनिक लक्ष्य निर्धारित कर पटवारी फील्ड में जाकर लंबित प्रकरणों का निराकरण करें तथा पात्र भूखंडों की शत-प्रतिशत रजिस्ट्री सुनिश्चित करें। डैशबोर्ड की नियमित समीक्षा कर प्रगति अपडेट करें। एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत सीईओ समन्वय से निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूरे करें।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों को भूमि आवंटन, नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर प्रकरणों का सत्यापन करें और नियमानुसार कार्रवाई पूरी करें। सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें तथा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर पीके पांडेय, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र, सहित विभिन्न विभागों को अधिकारी उपस्थित रहे

।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button