प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

विश्वास अभियान शिविर 13 नवम्बर को सीएफटी भवन ढेरा में

विश्वास अभियान शिविर 13 नवम्बर को सीएफटी भवन ढेरा में

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज .जन विश्वास अभियान शिविर 13 नवम्बर को सीएफटी भवन, ढेरा में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। इसी क्रम में सीएफटी भवन ढेरा जनपद पंचायत मऊगंज में शिविर आयोजित होगा, जिसमें पथरहा नं. 2, ढेरा, ऊंचीखास, मझिगवां डिघौल, हटवा सोरेहान, मटियरा, बहरीनानकार, तड़ौरा, डिघवार, शुकुलगवां एवं पनिगवां के ग्रामीण शामिल होंगे। अभियान के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र, विद्यालय तथा स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर ने एसडीएम तथा सीएमओ को शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिला अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित जानकारी के साथ शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button