उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

साइबर जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की दी जानकारी

साइबर जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की दी जानकारी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइबर थाना औरैया एवं थाना सहार की संयुक्त टीम ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, सहार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

 

पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में नवंबर माह में संचालित साइबर जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, वेबसाइट की पहचान और विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय संदिग्ध वेबसाइट, अनजान लिंक और फर्जी फोन कॉल से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण, ओटीपी, सीवीवी और यूपीआई पिन साझा न करें। ऑनलाइन लेन-देन या किसी वेबसाइट पर लॉगिन करने से पहले उसके यूआरएल और डोमेन का सत्यापन जरूर करें।

 

पुलिस टीम ने साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा www.cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

 

इस अवसर पर साइबर थाना औरैया के निरीक्षक विमल यादव, उपनिरीक्षक हेमंत यादव, थाना सहार के थानाध्यक्ष गणेश गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button