
एसएसपी ने थाना बकेवर में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, नवनिर्मित मुख्य द्वार का किया उद्घाटन
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा,। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को थाना बकेवर में आयोजित समाधान दिवस (थाना दिवस) में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा थाने के नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन भी किया।
समाधान दिवस के दौरान एसएसपी ने थाने पर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को थाना परिसर को सुव्यवस्थित रखने और सभी आवश्यक कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र, क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य, थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


