उत्तर प्रदेशप्रशासनराज्य

औरैया के नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय भवन, विश्रामगृह सहित अन्य सुविधाओं का मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया वर्चुअल लोकार्पण, जिलाधिकारी की उपस्थिति में एनआईसी सभागार में कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

औरैया के नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय भवन, विश्रामगृह सहित अन्य सुविधाओं का मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया वर्चुअल लोकार्पण, जिलाधिकारी की उपस्थिति में एनआईसी सभागार में कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

 स्थान:औरैया, उत्तर प्रदेश 

जनपद मेरठ के कुलवंत सिंह स्टेडियम, मेरठ छावनी में आयोजित सैनिक पुनर्मिलन समारोह के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेश के 08 जनपदों में नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय भवनों तथा विश्रामगृहों का लोकार्पण ऑनलाइन/वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी श्री बृजेश कुमार की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया।

 

इस अवसर पर जनपद औरैया के नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय भवन तथा विश्रामगृह के लोकार्पण कार्यक्रम को भी वर्चुअल माध्यम से देखा गया। जनपद में उक्त भवन का निर्माण कुल 371.17 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत कार्यालय भवन, विश्रामगृह तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास की व्यवस्था की गई है। भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है।

 

मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकार्पित किए गए 08 जनपदों में औरैया के अतिरिक्त अमेठी, गोरखपुर, चंदौली, शामली, संत कबीर नगर, अम्बेडकर नगर एवं सोनभद्र शामिल हैं। इन जनपदों में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कार्यालय भवनों एवं विश्रामगृहों का निर्माण कराया गया है। इन परियोजनाओं पर कुल 2745.23 लाख रुपये की धनराशि व्यय की गई है।

 

कार्यक्रम के माध्यम से सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण तथा पुनर्वास से संबंधित सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित किया गया। नवनिर्मित भवनों के माध्यम से पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को विभागीय कार्यों के निष्पादन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री बृजेश कुमार ने सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं के महत्व पर बल देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा एवं सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों का कल्याण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उनके सम्मान, सुविधा एवं कल्याण के लिए उपलब्ध कराई जा रही आधारभूत सुविधाएं महत्वपूर्ण हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अमर सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पवन तिवारी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सहित विभिन्न स्तर के पूर्व सैनिकों एवं संबंधित अधिकारीगण आदि एनआईसी सभागार में उपस्थित रहे तथा मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button