
उप मुख्यमंत्री लायंस एवं वी क्लब रीवा ग्रेट के दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . लायंस क्लब रीवा ग्रेट एवं वी क्लब रीवा ग्रेट के संयुक्त तत्वावधान में गत दिवस रविवार को होटल सेलिब्रेशन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल शामिल हुए। समारोह में पूर्व प्रांतीय गवर्नर लायन सज्जी जॉन, प्रांतीय पीआरओ लायन वीरेंद्र आर्य, एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी लायन लता आर्या, वी क्लब की प्रांतीय अध्यक्ष वी ज्योति प्रधान, जोन चेयरपर्सन लायन सूर्य प्रकाश अग्निहोत्री तथा एरिया ऑफिसर वी नीलम चौरसिया मंचासीन रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लायंस क्लब रीवा ग्रेट के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रीवा के विकास के लिए वे जो कुछ भी कर पाए हैं, वह सब रीवा की जनता के प्रेम और स्नेह का ही परिणाम है। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतीय गवर्नर लायन सज्जी जॉन एवं वी क्लब की प्रांतीय अध्यक्ष वी ज्योति प्रधान ने भी सभी को दीपावली की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्लब की अध्यक्ष लायन दर्पणा स्वर्णकार ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी लायन लता आर्या ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आधुनिक रीवा की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने रीवा रिवर फ्रंट को प्रथम पुरस्कार मिलने पर उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान क्लब द्वारा अपने वरिष्ठ सदस्य लायन प्रहलाद सिंह का शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रांतीय पीआरओ लायन वीरेंद्र आर्य ने किया तथा अंत में गायत्री गुप्ता ने सभी के प्रति आभार प्रदर्शन किया।।


