प्रशासनअवार्डमध्य प्रदेशरीवा

गुरुप्रसाद के जीवन से युवा पीढी को सीख लेनी चाहिए – उप मुख्यमंत्री 

गुरुप्रसाद के जीवन से युवा पीढी को सीख लेनी चाहिए – उप मुख्यमंत्री 

श्रीगुरूप्रसाद श्रीवास्तव की स्मृति में व्याख्यान, अलंकरण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . सुविख्यात शिक्षाविद् एवं शासकीय मॉडल स्कूल रीवा के प्रथम प्राचार्य स्व. श्री गुरू प्रसाद श्रीवास्तव के जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय मॉडल स्कूल के सभागार में श्रीगुरु प्रसाद श्रीवास्तव संस्थान द्वारा गत दिवस उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में श्रीगुरूप्रसाद श्रीवास्तव की स्मृति में व्याख्यान, अलंकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. ज्ञानवती अवस्थी को वर्ष 2026 का श्रीगुरुप्रसाद का अंलकरण सम्मान तथा आईटीडीसी के पूर्व निदेशक पियूष तिवारी को श्रीगुरुप्रसाद श्रीवास्तव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने छात्र जीवन के अमूल्य क्षणों को याद करते हुए कहा कि श्री गुरुप्रसाद श्रीवास्तव का व्यक्तित्व अ‌द्भुत था, वे आदर्श गुरु के साथ संस्कारित जीवन शैली के प्रतिमूर्ति थे। आज की युवा पीढी को श्री गुरुप्रसाद श्रीवास्तव से प्रेरणा लेकर शिक्षा के साथ अपने जीवन में नैतिक एवं संस्कारित मूल्यों अपना चाहिए। आज हमारा देश विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

 

कार्यक्रम में श्रीमती ज्ञानवती अवस्थी ने कहा कि शिक्षित होना और संस्कारित होना दोनो अलग-अलग बिन्दु है। आज समाज में शिक्षा का विकास तो हो रहा है, किन्तु संरकार के साथ नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है। जबकि समाज एवं देश के सर्वोत्तम विकास के लिए आज की युवा पीढी का शिक्षित होने के साथ नैतिक एवं संस्कारित मूल्यों से परिपक्व होना आवश्यक है। श्री गुरुप्रसाद श्रीवास्तव संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। संस्थान के सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार जयराम शुक्ल ने आयोजन के संदर्भ में वृहद जानकारी देते हुए विद्यालय एवं छात्रों के हित में संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में आई.टी.डी.सी. के पूर्व निदेशक पियूष तिवारी, मॉडल स्कूल रीवा के प्राचार्य महेश तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री गुरु प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय के विकास के लिए किये गये कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम के अंत में श्री सत्यनारायण दुवे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य विभा श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. एच.पी. सिंह, कायस्थ परिवार के अध्यक्ष सुशील खरे, डॉ. सुशील त्रिपाठी, अनुपम श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. विनायक दुबे, शिवानन्द तिवारी, प्राचार्य वरूणेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज तिवारी, मानस मण्डल के अध्यक्ष सुभाष पाण्डेय, पत्रकार प्रमोद वत्स, मुकुन्द मिश्रा, सुरेश विश्नोई, राजेन्द्र निगम्, संजय श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव सहित गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विमलेश द्विवेदी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button