कमिश्नर निर्माण कार्यों की 18 नवम्बर को करेंगे समीक्षा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . विभिन्न विभागों में जारी निर्माण कार्यों की प्रगति की कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक 18 नवम्बर को दोपहर 3.30 बजे से कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में लोक निर्माण विभाग, हाउसिंग बोर्ड, सेतु निर्माण निगम, पुलिस हाउसिंग कार्यालय तथा भवन विकास निगम के तहत जारी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। संबंधित विभागों के संभागीय अधिकारी तथा रीवा जिले के अधिकारी कमिश्नर कार्यालय से बैठक में शामिल होंगे तथा अन्य जिलों के अधिकारी गूगल मीट के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे
।



