
सीतामढ़ी एसपी ने जन शिकायत सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों को न्यायसंगत और प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।



