प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों सहित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करे – कलेक्टर

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों सहित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करे – कलेक्टर

राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 

  मऊगंज : कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने अध्यक्षता में तहसील हनुमना में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक ली । बैठक में राजस्व विभाग के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने तथा आमजन को राजस्व सेवाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा कर शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वामित्व योजना के अंतर्गत लंबित रजिस्ट्रियों को आगामी सात दिवस में पूर्ण कराने तथा सर्वे से वंचित गांवों का सर्वे अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए। राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे सप्ताह में दो दिवस अनिवार्य रूप से अपने निर्धारित हल्के में उपस्थित रहकर राजस्व कार्यों का निष्पादन करें। ग्रामीणों की समस्याएं सुनें तथा मौके पर ही निराकरण योग्य मामलों का निराकरण सुनिश्चित करें। जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने और आरबीसी 6(4) के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में निर्देश दिए गए कि राजस्व कार्यों में अनावश्यक विलंब, शिकायतों के निराकरण में लापरवाही तथा शासकीय अभिलेखों के रखरखाव में उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण, राजस्व सेवाओं की उपलब्धता और शासकीय कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में एसडीएम हनुमना राजेश मेहता , तहसीलदार नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button