प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय हनुमना का किया निरीक्षण,

कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय हनुमना का किया निरीक्षण,

लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

  मऊगंज . कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने तथा शासकीय कार्यों की मैदानी स्तर पर प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से हनुमना स्थित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण तथा राजस्व संबंधी कार्यों की स्थिति का अवलोकन किया। कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम, न्यायालयीन प्रकरणों से संबंधित अभिलेखों तथा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति देखी। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राजस्व अभिलेखों के संधारण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाए। लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से लेते हुए उनके निराकरण में तेजी लाएं तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। कार्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता और अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हनुमना राजेश मेहता सहित तहसील एवं अनुविभागीय कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button