
सीतामढ़ी एसपी कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई, लोगों की समस्याओं के त्वरित निवारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से प्रत्येक कार्य दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में बुधवार, 18 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने कार्यालय में पहुंचे लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को समय पर न्याय एवं राहत मिल सके।
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी, बिहार

