प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

रोजगार मेला आज  

रोजगार मेला आज

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा. युवा संगम कार्यक्रम के तहत शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा में 18 नवम्बर को वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में रीवा जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रोजगार मेले में 20 कंपनियां शामिल हो रही हैं। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में आने वाले युवाओं का पंजीयन सुबह 11 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। मेले में शामिल होने वाले युवाओं के लिए आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए, समस्त ट्रेडों से आईटीआई उत्तीर्ण तथा मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त युवा रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतन एवं भत्ते 7 हजार रुपए से 35 हजार रुपए कंपनीवाइज अलग-अलग निर्धारित किया गया है। रोजगार मेले में आने वाले युवाओं को अपने साथ समग्र आईडी, मूल अंकसूची की छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लाना अनिवार्य होगा। क्रमांक-138-2922

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button