मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

अपर कलेक्टर ने समय सीमा के पत्रो, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा की

सभी पोषण पुनर्वास केन्द्र अपनी पूर्ण क्षमता से हों संचालित

अपर कलेक्टर ने समय सीमा के पत्रो, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा की

सभी पोषण पुनर्वास केन्द्र अपनी पूर्ण क्षमता से हों संचालित

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज :. अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि प्राप्त होने वाली एक एक शिकायतों का विभागीय अधिकारी गहनता से परीक्षण करें तथा उनके निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर कलेक्टर ने कहा कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट न रहे अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरूध्द की जाएगी। उन्होने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं कमिश्नर कार्यालय से प्राप्त शिकायतों का तत्परता पूर्वक निराकरण किए जाने के निर्देश दिए । उन्होंने बैठक मे विभागीय कार्याे की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि स्कूलों एवं आंगनबाडी केंद्रो में वितरित होने वाले मध्यान्ह भोजन की नियमित तौर पर जांच की जाए। उन्होने अधूरे निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा करनें के निर्देश दिए।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से संचालित पोषण पुनर्वास केंद्रों की बेड क्षमता और वर्तमान में उपचाररत बच्चों की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी एनआरसी अपनी पूर्ण क्षमता के साथ संचालित हों, कोई भी बेड खाली नहीं रहना चाहिए। इसके लिए अति गंभीर कुपोषित बच्चों की त्वरित पहचान कर उन्हें तुरंत इन केंद्रों पर भर्ती कराया जाए ताकि उन्हें समय पर सही उपचार एवं पोषण मिल सके। इस अवसर पर एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्रा , सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button