
मेडिकल बोर्ड के लिए अब रीवा नहीं जाना पड़ेगा, मऊगंज में ही मिलेगी सुविधा
माह के प्रथम एवं तृतीय गुरुवार को मेडिकल बोर्ड बैठेगा मऊगंज में
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . मेडिकल बोर्ड की सुविधा के लिए अब जिले के नागरिकों को रीवा नहीं जाना पड़ेगा। कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने जिले के नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मऊगंज में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय गुरुवार को मेडिकल बोर्ड की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शासकीय एवं निजी सेवाओं में नियुक्ति के लिए शारीरिक दक्षता प्रमाण-पत्र तथा दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होती है। मऊगंज जिला अगस्त 2023 में रीवा से पृथक होने के बाद भी इस सुविधा के लिए नागरिकों को रीवा जाना पड़ता था। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रीवा एवं मऊगंज को निर्धारित दिवसों में मेडिकल बोर्ड की बैठक आयोजित कराने तथा सभी संबंधित चिकित्सा विशेषज्ञों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा
।



