
कलेक्टर ने नईगढ़ी के छात्रावासों का किया निरीक्षण
विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने गत दिवस नईगढ़ी स्थित शासकीय उत्कृष्ट अनुसूचित जाति बालक छात्रावास एवं शासकीय अनुसूचित जाति नवीन जूनियर कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने छात्रावासों में आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं छात्रावास अधीक्षकों को निर्देश दिए की छात्रावासों में विद्यार्थियों को शासन के मापदंडों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। छात्रावास परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के साथ भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए।
कलेक्टर ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधाजनक आवासीय उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इस दिशा में संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा छात्रावासों की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए छात्रावासों की व्यवस्थाओं को सुचारू एवं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी तहसीलदार सुनील द्विवेदी,जिला संयोजक जन जातीय कार्य विभाग नीलकंठ सिंह मरकाम सहित संबंधित विभागों को अधिकारी उपस्थित
रहे।



