महाराष्ट्रमुंबई

बजाज लाइफ इंश्योरेंस का प्योर स्टॉक इनोवेशन फंड लॉन्च, भारत में बदलते मौकों पर नजर

एनएफओ की अवधि 27 नवंबर 2026 को समाप्त होगी

बजाज लाइफ इंश्योरेंस का प्योर स्टॉक इनोवेशन फंड लॉन्च, भारत में बदलते मौकों पर नजर

एनएफओ की अवधि 27 नवंबर 2026 को समाप्त होगी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मुंबई महाराष्ट्र 

मुंबई,: भारत की प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने आज बजाज लाइफ प्योर स्टॉक इनोवेशन फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह इक्विटी फंड बुनियादी तौर पर मजबूत उन भारतीय कारोबारों में निवेश करेगा, जो इनोवेशन कर रहे हैं, उसे अपना रहे हैं या उससे फायदा उठा रहे हैं। इसका न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 16 नवंबर 2026 को खुलेगा और 27 नवंबर 2026 को बंद होगा। बजाज लाइफ के यूलिप प्लान्स के जरिए उपलब्ध यह फंड ग्राहकों को जीवन बीमा सुरक्षा के साथ-साथ बाजार से जुड़ी ग्रोथ में हिस्सा लेने का मौका देता है। इसका बेंचमार्क निफ्टी 500 इंडेक्स है।

यह नया फंड मौजूदा प्योर स्टॉक फंड के 20 साल के ट्रैक रिकॉर्ड की नींव पर बना है और उसी ग्रोथ एट रीजनेबल प्राइस रणनीति पर चलेगा। साथ ही इसमें इनोवेशन से जुड़े मौकों को पहचानने पर अलग से ध्यान दिया जाएगा। प्योर स्टॉक के नियमों के अनुसार यह फंड जुआ, प्रतियोगिता, शराब, मनोरंजन, होटल और तंबाकू से जुड़ी कंपनियों में निवेश नहीं करेगा। फंड ऐसे कारोबारों को परखेगा, जो प्रोडक्ट, प्रक्रिया, टेक्नोलॉजी, सप्लाई चेन या बिजनेस मॉडल में इनोवेशन ला रहे हैं, उसे अपना रहे हैं या उसका फायदा उठा रहे हैं। इस आकलन में देखा जाएगा कि इनोवेशन कारोबारी तौर पर कितना कारगर है, ग्राहक इसे कितना अपना रहे हैं, यह कितना बड़ा हो सकता है और कंपनी प्रतिस्पर्धा में आगे बने रहने का कितना दम रखती है।

यह फंड मार्केट-कैप की किसी सीमा में बंधे बिना काम करेगा, यानी यह लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप तीनों तरह की कंपनियों में निवेश करेगा। निवेश के लायक 700 से ज्यादा कंपनियों में से धीरे-धीरे छंटाई करते हुए फंड 30 से 40 ऐसे शेयर चुनेगा, जिन पर उसे पक्का भरोसा हो। यह संख्या बाजार की स्थितियों पर निर्भर करेगी। शेयरों का चयन कारोबार के फंडामेंटल्स, वित्तीय मजबूती, ग्रोथ की संभावनाओं और वैल्यूएशन के आधार पर होगा।

इस लॉन्च पर बजाज लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ तरुण चुघ ने कहा, “भारत की ग्रोथ स्टोरी हर इंडस्ट्री में नए मौके बना रही है, और इनोवेशन इसकी एक अहम ताकत बनकर उभर रहा है। प्योर स्टॉक इनोवेशन फंड के जरिए हम ऐसी कंपनियों को पहचानना चाहते हैं, जिनकी बुनियाद मजबूत हो और जिनमें टिकाऊ ग्रोथ की क्षमता हो। इससे हमारे ग्राहक अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा का ध्यान रखते हुए भारत की इस तरक्की में हिस्सेदार बन सकेंगे।”

प्योर स्टॉक इनोवेशन फंड के साथ बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने अपने यूलिप फंड विकल्पों का दायरा और बढ़ा दिया है। कंपनी ग्राहकों को भारत की बदलती अर्थव्यवस्था के हिसाब से निवेश के मौके देने और उनके परिवार का आर्थिक भविष्य सुरक्षित करने में मदद करने के अपने इरादे पर कायम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button