इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

जिलाधिकारी ने फीता काटकर ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया शुभारंभ

ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से मतदाता अपने मत की कर सकते हैं पुष्टि, कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिदिन प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी जागरूकता सुविधा 

जिलाधिकारी ने फीता काटकर ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया शुभारंभ

 

ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से मतदाता अपने मत की कर सकते हैं पुष्टि, कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिदिन प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी जागरूकता सुविधा 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा -जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली से अवगत कराने तथा मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में यह जागरूकता कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित रहेगा। इसके साथ ही जनपद की सभी तहसीलों में भी ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम जारी है, जहां आमजन को ईवीएम के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

जिलाधिकारी ने वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह ईवीएम से जुड़ी एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से मतदाता अपने द्वारा डाले गए वोट का सत्यापन कर सकते हैं। वीवीपैट मशीन में मतदान के तुरंत बाद एक मुद्रित पर्ची दिखाई देती है, जिस पर मतदाता द्वारा चुने गए प्रत्याशी का क्रमांक, नाम एवं चुनाव चिह्न अंकित होता है। यह पर्ची लगभग 7 सेकंड तक पारदर्शी खिड़की में दिखाई देती है, जिससे मतदाता यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनका मत उनके द्वारा चुने गए प्रत्याशी को ही गया है।

उन्होंने मतदान की प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि ईवीएम की बैलेट यूनिट पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के नाम एवं चुनाव चिह्न के सामने लगे नीले बटन को दबाकर मतदान किया जाता है। इसके बाद वीवीपैट की पारदर्शी खिड़की में दिखाई देने वाली पर्ची को देखकर मतदाता अपने मत की पुष्टि कर सकते हैं। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में अधिवक्ताओं सहित आमजन को भी ईवीएम के माध्यम से स्वयं मतदान करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि मतदान प्रक्रिया को लेकर उनकी शंकाओं का समाधान हो सके।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता कर ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली को समझें तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक बनें।

उक्त कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी न्यायिक राकेश, उपजिलाधिकारी न्यायिक श्वेता तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सहित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button