उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट एवं जनपद की समस्त तहसीलों में किया जा रहा प्रदर्शन।

ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट एवं जनपद की समस्त तहसीलों में किया जा रहा प्रदर्शन।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया : आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) के प्रति आमजन एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर सहित जनपद की समस्त तहसीलों में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित कर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इन प्रदर्शन केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।प्रदर्शन के दौरान मतदाताओं को ईवीएम की बैलेट यूनिट,कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया जा रहा है।

इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं में ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति सही जानकारी देना,मतदान प्रक्रिया से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा उन्हें निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुगम निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे कलेक्ट्रेट एवं अपनी संबंधित तहसील में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों पर पहुंचकर मशीनों की कार्यप्रणाली को समझें तथा इस जागरूकता कार्यक्रम का लाभ उठाएं। विशेष रूप से युवा, नए मतदाता एवं पहली बार मतदान करने वाले नागरिक इस प्रदर्शन में प्रतिभाग कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button