महात्मा फुले की जन्म द्विशताब्दी पर 27 नवंबर को पुणे महानगरपालिका में होगी विशेष अभिरूप सभा
उपमहापौर परशुराम वाडेकर के तीन प्रस्तावों को मंजूरी, वर्षभर आयोजित होंगे सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे : महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती वर्ष और चवदार तालाब सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पुणे महानगरपालिका की ओर से पूरे वर्ष विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और खेल संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों को लेकर उपमहापौर परशुराम वाडेकर की ओर से पेश किए गए तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पक्षनेता सभा ने मंजूरी दे दी है।
महात्मा फुले की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे पुणे महानगरपालिका के मुख्य सभागृह में विशेष अभिरूप सभा का आयोजन किया जाएगा।
‘महात्मा ज्योतिराव फुले का ऐतिहासिक एवं वैचारिक मार्गदर्शन’ विषय पर आधारित इस सभा में महात्मा फुले ने अपने समय में सभागृह में रखे गए विचारों, प्रस्तुत प्रस्तावों और सामाजिक सुधार के लिए किए गए कार्यों को उनकी भूमिका के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके विचारों और ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराना है।
इसके अलावा पुणे महानगरपालिका के दैनिक कार्यक्रमों और आधिकारिक लेटरहेड पर महात्मा ज्योतिराव फुले का विशेष लोगो इस्तेमाल करने को भी मंजूरी दी गई है।
उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने ये तीनों प्रस्ताव पक्षनेता सभा के समक्ष रखे थे। प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद महात्मा फुले की जन्म द्विशताब्दी के अवसर पर महानगरपालिका के माध्यम से सालभर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने का रास्ता साफ हो गया है।
उपमहापौर कार्यालय के अनुसार, इन कार्यक्रमों के माध्यम से महात्मा फुले के सामाजिक समानता, शिक्षा के प्रसार, स्त्री-पुरुष समानता और सामाजिक परिवर्तन से जुड़े विचारों को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।


