
भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, रीवा के गणित एवं कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST), भोपाल के प्रायोजन में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन 21 नवंबर 2026 को हुआ। संगोष्ठी का विषय *“भारतीय ज्ञान प्रणाली में गणितीय मॉडलिंग एवं संगणकीय चिंतन”* था। इसमें देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से शिक्षाविदों, विषय विशेषज्ञों एवं शोधार्थियों ने सहभागिता की।
संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. रघुराज किशोर तिवारी ने भारतीय ज्ञान परंपरा की वैज्ञानिक एवं गणितीय विरासत को आधुनिक तकनीक और अनुसंधान से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति रुचि बढ़ाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.एस. तिवारी ने शिक्षा, विज्ञान एवं अनुसंधान को देश की प्रगति का आधार बताते हुए प्राचीन ज्ञान संपदा को कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर दिया। उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक प्रो. एम.एम. द्विवेदी ने उच्च शिक्षा में अनुसंधान एवं अकादमिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई। मुख्य वक्ता प्रो. बी. मिश्रा, बिट्स पिलानी, हैदराबाद परिसर ने आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान में गणितीय मॉडलिंग एवं संगणकीय चिंतन की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. तिवारी ने की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. बी. मिश्रा, विभागाध्यक्ष गणित, बिट्स पिलानी, हैदराबाद परिसर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. सभाकान्त द्विवेदी, IEHE भोपाल एवं प्रो. योगेश कुमार विजयवार, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. तिवारी ने की। इस अवसर पर अमेरिका से जुड़े विशिष्ट वक्ता प्रो. राज द्विवेदी ने अपने ओजपूर्ण एवं प्रेरणादायी वक्तव्य से प्रतिभागियों को संबोधित किया।
संगोष्ठी के दौरान भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के बीच समन्वय, गणितीय मॉडलिंग तथा संगणकीय चिंतन की संभावनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों में तार्किक क्षमता, नवाचार और अनुसंधान की प्रवृत्ति विकसित करने पर बल दिया।
समापन समारोह का संचालन प्रो. नीलम पाण्डेय ने किया तथा आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. पुष्कर सिंह ने किया। संगोष्ठी के संयोजक प्रो. ऋषि कुमार तिवारी रहे। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय आयोजन ने शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को अकादमिक विचारों और शोध अनुभवों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

