
विधिक सेवा प्रदर्शनी एवं विधिक जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . पुराने न्यायालय परिसर में स्थित ए.डी.आर. भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सतीश चन्द्र राय के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विधिक सेवा योजनाओं के संबंध में जागरूकता प्रसारित करना था। विधिक सेवा प्रदर्शनी के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा पूर्व में आयोजित बच्चों के मध्य गायन, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों और सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को तथा मैराथन व बाईक रैली में सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत नवीन न्यायालय परिसर से पुराने न्यायालय परिसर तक विधिक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। इस रैली को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य जनमानस में विधिक जागरूकता प्रसारित करना था।
इस अवसर पर औद्योगिक न्यायालय के सदस्य न्यायाधीश श्री सुधीर सिंह राठौड़, जिला रजिस्ट्रार श्री पन्ना नागेश, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय कुमार मिश्रा, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव श्री सुलभ पाण्डेय, सह-सचिव श्री अनिल तिवारी, कार्यकरणी सदस्य सुश्री प्रीति सोंधिया, अधिवक्ता श्री राजकुमार सिंह तिवारी, लीगल एड डिफेंस काउंसल के चीफ श्री सुरेन्द्र सिंह, डिप्टी चीफ श्री आनंद पाण्डेय, डिप्टी चीफ श्री मंजूर अहमद मंसूरी, दिव्यांग विद्यालय के अध्यापक श्री राकेश मिश्रा, श्री शंकर मिश्रा, हरि बाल गृह के अधीक्षक श्री चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के श्री रामनरेश कुशवाहा, श्री नरेन्द्र शर्मा, श्री शिवम सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलियंट्रगण उपस्थित रहे।
