ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के चयन के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आगामी 16 दिसम्बर तक आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके लिए ई सेवा पोर्टल पर किए गए आवेदन ही मान्य होंगे। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधाकर पाण्डेय ने बताया कि आशा कार्यकर्ता के चयन के लिए आवेदिका को ग्राम का निवासी के साथ विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना एक नवम्बर 2026 की स्थिति में 10वीं की अंकसूची से की जाएगी। चयन के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं पास होना आवश्यक है। आशा कार्यकर्ताओं का चयन जिस ग्राम में किया जा रहा है आवेदिका को उसी ग्राम का निवासी और विवाहित होना आवश्यक है। सीएमएचओ ने बताया कि गोविंदगढ़ ब्लॉक में 9 ग्रामों में, सिरमौर में 22, त्यौंथर में 16, रायपुर कर्चुलियान में 4, नईगढ़ी में 11, गंगेव में 6, हनुमना में 9, जवा में 6 तथा मऊगंज ब्लॉक में 16 ग्रामों में आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा।

