कमिश्नर करेंगे मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह 24 नवम्बर को कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा करेंगे। बैठक दोपहर 12 बजे आरंभ होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक ने सांसद महोदय, विधायकगणों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।


