
विद्युत विभाग के अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट रीवा उप-विजेता, 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . भोपाल में आयोजित विद्युत विभाग के अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में रीवा की टीम ने शानदार और संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए उप-विजेता का खिताब हासिल किया है। काफी लंबे अंतराल के बाद फाइनल में पहुँची रीवा टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन और खेल भावना की टूर्नामेंट में शामिल अन्य सभी टीमों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के बीच रीवा के 4 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के लिए भी किया गया है। फाइनल मुकाबला रीवा और जबलपुर के बीच खेला गया, जो शुरू से अंत तक बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच 2-2 सेट की कड़ी बराबरी के बाद निर्णायक पाँचवें सेट में जबलपुर ने मात्र 2 अंकों के अंतर से बाजी मारी और विजेता बना, जबकि रीवा टीम को उप-विजेता पद से संतोष करना पड़ा।

टीम की इस उपलब्धि पर रीवा क्षेत्र के मुख्य अभियंता पीके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता वीके शुक्ला, टीम मैनेजर एवं कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार यादव, कार्यपालन अभियंता अनिल मिश्रा, कनिष्ठ अभियंतागण तथा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी टीम को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। उप-विजेता रीवा टीम में कैप्टन व टीम प्रभारी जय प्रकाश मिश्रा, आर. एस. द्विवेदी, विनोद तिवारी, इन्द्रजीत शर्मा, डीके भारती, अभिषेक गौरव सोनी, विकास त्रिपाठी, रविशंकर द्विवेदी, श्यामनन्दन मिश्रा, कशरुद्दीन, जीतेन्द्र पाण्डेय और पुष्पेन्द्र कुमार शुक्ला शामिल रहे।
