
कलेक्टर ने प्राथमिक पाठशाला टटिहरा मुड़हान का किया निरीक्षण
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज. कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने प्राथमिक पाठशाला टटिहरा मुड़हान का निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य, कक्षाओं की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा मध्यान्ह भोजन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
कलेक्टर ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक समझ और पढ़ाई के स्तर की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिक्षकों से अध्यापन कार्य एवं पाठ्यक्रम की प्रगति के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, शौचालयों की साफ-सफाई तथा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। कमजोर शैक्षणिक स्तर वाले विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देकर उनके सीखने के स्तर में सुधार लाया जाए। इस दौरान शिक्षा एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

