
सीतामढ़ी एसपी ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निवारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार, 23 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा उन्हें उचित न्याय दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करना है।



